Serum institute ceo adar poonawalla asked government will have rs 80000 over next 1 year for covid 19 vaccines – क्या COVID-19 वैक्सीन के लिए 80 हजार करोड़ रुपए हैं? – अदार पूनावाला ने सरकार से पूछा सवाल

'क्या COVID-19 वैक्सीन के लिए 80 हजार करोड़ रुपए हैं?' - अदार पूनावाला ने सरकार से पूछा सवाल

‘क्या COVID-19 वैक्सीन के लिए 80 हजार करोड़ रुपए हैं?’ – अदार पूनावाला

नई दिल्ली:

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India- SII) के सीईओ अदार पूनावाला (CEO Adar Poonawalla) ने शनिवार को सरकार से सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ा सवाल किया है. आदर पूनावाला ने सरकार से कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से लड़ने में भारत के लिए अगली चुनौती पर बात करते हुए  पूछा, कि क्या केंद्र सरकार (Central Government) के पास कोविड-19 टीकों (COVID-19 Vaccine) की खरीद और वितरण (buy and distribute) के लिए अगले एक साल में खर्च करने के लिए 80,000 करोड़ रु हैं.

यह भी पढ़ें

आदर पूनावाला ने ट्विटर पर लिखा, “क्या भारत सरकार (Government of India) के पास अगले एक साल में 80,000 करोड़ रुपये होंगे? क्योंकि भारत में सभी के लिए वैक्सीन (Vaccine for all) खरीदने और वितरित करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) को इतनी ही रकम की जरूरत है.” इसके साथ ही पूनावाला ने पीएम कार्यालय (PMO) को टैग किया और लिखा, “यह अगली चुनौती (Challenge) है, जिससे हमें निपटना होगा.”

यह भी पढ़ें- एंटीजन जांच में संक्रमित नहीं पाए गए लोगों को लक्षण होने पर आरटी-पीसीआर जांच कराई जाए :दिल्ली सरकार

बता दें कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, उत्पादित खुराकों की संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है, जो कोरोना वायरस के लिए कई अलग-अलग वैक्सीन पर काम कर रहा है. अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ हैं. उनके पिता डॉ. साइरस पूनावाला ने ही सीरम इंस्टिट्यूट की स्थापना साल 1966 में की थी. अदार पूनावाला ने अपने पिता की कंपनी 2001 में ज्वाइन की थी. माना जाता है कि सीरम इंस्टिट्यूट को आगे बढ़ाने और इसकी इसकी इंटरनेशनल ग्रोथ में उनका बहुत बड़ा योगदान है. 2011 में वो कंपनी के सीईओ बने.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here