सेवा संकल्प अभियान यात्रा पहुंची भोजशाला, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी भी रहे मौजूद

धार में सेवा संकल्प अभियान यात्रा भोजशाला पहुंची। यात्रा के साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वडोदरा सांसद डॉ. हेमांग जोशी भी मौजूद रहे। भोजशाला में उन्होंने मां वाग्देवी का पूजन कर विजय मंत्र का जाप किया और भगवान हनुमान की आरती की।मीडिया से चर्चा के दौरान डॉ. जोशी ने युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल में अराजकता के उदाहरण का उल्लेख करते हुए गंभीर आरोप लगाए और युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने पर जोर दिया।इंदौर में कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कार्यक्रमों को ‘स्टैंडअप कॉमेडी’ जैसा बताया और ‘झूठ की गूंज’ कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here