मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘सेवा से संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान को सेवा भाव के साथ आयोजित करते हुए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, बड़ी संख्या में युवाओं को भी जनसेवा के इस अभियान से जोड़ा जाए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला यह अभियान जनसेवा को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ाने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का व्यापक जनअभियान होगा।