छतरपुर जिले के ग्राम छर्रा का पुरा में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तूफान के कारण कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं कुछ महिलाएं घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया।जानकारी के अनुसार तूफान से सूखा कुशवाह पुत्र जगमन, रामदयाल कुशवाह पुत्र जगमन सिंह, रघुराज पुत्र भोगीराम, देवेंद्र पुत्र भोगीराम, राधाचरण पुत्र भोगीराम और रामजीत पुत्र चंद्रभान के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई घरों की छतें उड़ गईं और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही शासन-प्रशासन से राहत राशि प्रदान कर पीड़ित परिवारों की मदद करने का अनुरोध किया गया है।ग्रामीणों ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए प्रशासन से तत्काल राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है।


