Shakespeare’s first collection of plays auctioned in 73 crore rupees, broke world record | शेक्सपियर के नाटकों का पहला कलेक्‍शन नीलाम, लगी लिटरेचर वर्क की अब तक की सबसे बड़ी कीमत

न्‍यूयॉर्क: विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) के नाटकों के पहले कलेक्‍शन की एक प्रति बुधवार को न्यूयॉर्क में नीलाम हुई. यह प्रति रिकॉर्ड कीमत 9.97 मिलियन डॉलर (करीब 73 करोड़) में बेची गई है, जिसने लिटरेचर वर्क में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.

यह शेक्‍सपियर का वो काम है, जिसे उनके फर्स्‍ट फोलियो (First Folio) के तौर पर जाना जाता है. दिलचस्‍प बात यह है कि नीलामी आयोजित करने वाली क्रिस्टीज ने इसकी अनुमानित कीमत $ 4-6 मिलियन लगाई थी, लेकिन उससे कहीं ज्‍यादा कीमत में ये कलेक्‍शन बिका. 

ये भी पढ़ें: ये रॉकेट फुटबॉल यूनिफॉर्म से कम खर्च में कराएगा अंतरिक्ष की सैर!

इसलिए खास है ये कलेक्‍शन 
यह कलेक्‍शन 1623 में छपा था और इसमें शेक्‍सपियर के 36 नाटक हैं. नीलामी करने वाली कंपनी Christie’s ने कहा कि बुधवार को हुई नीलामी की इस कीमत ने लिटरेचर के किसी भी प्रिंटेड काम के लिए लगाई गई सबसे बड़ी नीलामी का एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इसने शेक्सपियर के फर्स्ट फोलियो के 2001 के $ 6.16 मिलियन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

‘कॉमेडीज, हिस्‍ट्रीज एंड ट्रेजडीज’ को उनकी मृत्यु के 7 साल बाद उनके दोस्तों ने संकलित किया था. इसमें ऐसे 18 नाटक शामिल हैं जो पहले कभी प्रकाशित नहीं हुए थे और शायद खो गए थे. इसमें ‘मैकबेथ’ और ‘जूलियस सीजर’ नाटक शामिल हैं.

इस प्रति को खरीदने वाले लोवेन्थिल ने एक बयान में कहा, ‘इस युग की गिनी-चुनी पूरी प्रतियों में से एक को खरीदना सम्मान की बात है. यह मनुष्य की बौद्धिक उपलब्धियों के एक महान संग्रह के रूप में काम करेगा.’

क्रिस्‍टीज के एक विशेषज्ञ ने कहा, ‘पुस्तक का बड़ा आकार – पहले कानून की किताबों और धर्मशास्त्र से जुड़े कामों के लिए आरक्षित था, जिसने बाद के सालों में शेक्सपियर की स्थिति को और आगे बढ़ाने में मदद की.’ 

बीते बुधवार को हुई नीलामी पिछले 20 सालों में पहली बार ऐसी थी, जिसमें फर्स्ट फोलियो की एक पूरी प्रति नीलामी के लिए रखी गई थी. इसे ऑकलैंड, कैलिफोर्निया के एक निजी लिबरल आर्ट्स कॉलेज ने नीलामी के लिए रखा था. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here