सागर। MP के उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री *राजेंद्र शुक्ल* के प्रभारी जिले सागर के जिला अस्पताल की बदहाली ने एक बार फिर सरकार के दावों की पोल खोल दी है। अस्पताल की उस तस्वीर ने सबको शर्मसार कर दिया है जिसमें महिला मरीज के पलंग के नीचे पेशाब बहता हुआ नजर आ रहा है।
गंदगी में इलाज को मजबूर मरीज
मामला 6 नंबर महिला मेडिसिन वार्ड का है। यहां दो वार्ड के मरीजों के लिए सिर्फ एक बाथरूम है बाथरूम से लीक होकर गंदा पानी और पेशाब सीधा मरीज के पलंग के नीचे पहुंच गया। बदबू और गंदगी के बीच बीमार महिलाएं और उनके परिजन इलाज कराने को मजबूर हैं।इसका वीडियो एक परिजन ने बनाया जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे मरीज के बिस्तर के नीचे गंदगी जमा है।
1 साल से ठप है सर्जरी वार्ड का बाथरूम सबसे बड़ी लापरवाही 5 नंबर महिला सर्जरी वार्ड में सामने आई है। यहां बना बाथरूम पिछले 1 साल से बंद पड़ा है। चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को मजबूरी में 50 मीटर दूर जाना पड़ता है। इसीलिए कई मरीज गैलरी में ही पेशाब कर देती हैं।अधिकारी बेखबर, कार्रवाई शून्य आरोप है कि सिविल सर्जन *डॉ. आर. एस. जयंत* और आरएमओ *डॉ. अभिषेक ठाकुर* को पूरे मामले की जानकारी है, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी अस्पताल में मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं।
परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि जब स्वास्थ्य मंत्री खुद सागर के प्रभारी हैं, तो उनके जिले के सबसे बड़े अस्पताल की ये हालत क्यों है?मांग: बंद बाथरूम तुरंत चालू हो, अधिकारियों पर हो कार्रवाई* मरीजों और परिजनों ने प्रशासन से तुरंत बंद पड़े बाथरूम चालू करने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।अब वायरल वीडियो के बाद देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन नींद से जागता है या फिर अगली शर्मनाक तस्वीर का इंतजार करता है।