शनाया कपूर ने भले ही अभी बॉलीवुड में ऑफिशल एंट्री न मारी हो, लेकिन वह विज्ञापन से लेकर ब्रैंड ऐम्बैसडर के रूप में एक्टिव हो चुकी हैं। इसके साथ ही वह फैशन डिजाइनर्स के लेटेस्ट कलेक्शन को लेकर किए जाने वाले फोटोशूट्स में भी जमकर नजर आ रही हैं, जो काफी चर्चा भी बटोर रहे हैं। इस हसीना ने हाल ही में फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए शूट करवाया था, जिसमें वह इतना महंगा लहंगा पहनी दिखीं कि उतने में तो कोई बंदा Royal Enfield की बाइक खरीद ले। (सभी तस्वीरें: इंस्टाग्राम @amitaggarwalofficial)
Source link