श्योपुर पुलिस ने सुलझाई वेटनरी डॉक्टर के घर हुई चोरी, गुजरात का शातिर चोर गिरफ्तार

श्योपुर, मध्य प्रदेश: विजयपुर इलाके में एक पशु चिकित्सक के सूने घर को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को विजयपुर पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के पास से वेटनरी डॉक्टर के घर से चोरी किया गया सामान, सोने-चांदी के जेवर और चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।

विजयपुर पुलिस की गिरफ्त में आया चोर गुजरात के जामनगर इलाके का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले ही गुजरात से मुरैना में अपनी ससुराल रहने आया था। विजयपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले, आरोपी ने मुरैना के नूराबाद इलाके से एक बाइक चुराई थी। इसी बाइक का इस्तेमाल उसने विजयपुर में सूने घरों की रेकी करने और चोरी करने के लिए किया।

चोरी की यह वारदात तब हुई जब विजयपुर के वेटनरी हॉस्पिटल में पदस्थ डॉ. ज्ञानेंद्र गेहलोत सरकारी काम से विजयपुर से श्योपुर आए हुए थे। 25-26 मई की दरमियानी रात को आरोपी चोर डॉ. गेहलोत के घर में घुसकर करीब 8 से 10 लाख रुपये की कीमत का सामान लेकर फरार हो गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चोर श्योपुर के साथ-साथ मुरैना में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।विजयपुर पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि उससे जुड़ी अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here