shilpa shetty engagement ring price: शिल्पा शेट्टी को राज कुंद्रा ने सगाई में पहनाई थी 1 नहीं 2 नहीं, बल्कि इतने करोड़ की हीरे की अंगूठी – raj kundra had spend money in crores to buy perfect engagement ring for his beloved shilpa shetty

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हैपिली मैरिड कपल हैं। उन दोनों के बीच प्यार, बॉन्डिंग और दोस्तों जैसी ट्यूनिंग साफ देखने को मिलती है। यही वजह है कि दोनों कई कपल्स के लिए प्रेरणा हैं। राज कुंद्रा से रिलेशनशिप की रिपोर्ट्स जब सामने आई थीं, तब सबको लगा कि यह बस फ्लिंग है, लेकिन जब शिल्पा ने इस बात पर मुहर लगा दी कि वह इस बिजनसमैन से शादी करने वाली हैं, तो सभी हैरान रह गए। शिल्पा को अपना जीवनसाथी बनाने के लिए राज ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने प्रपोज करने से लेकर सगाई तक के लिए बेहद खास रिंग्स का सिलेक्शन किया था।

प्रपोज करने के लिए चुनी डायमंड रिंग

शिल्पा शेट्टी को प्रपोज करने के लिए राज कुंद्रा ने डायमंड रिंग चुनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिंग क्लासिक डिजाइन की थी और इसमें 5 कैरेट का हीरा लगा था। शिल्पा ने बाद में बताया था कि प्रपोज के दौरान जब उन्होंने हामी भरी थी, तब राज ने कहा था कि शादी की रिंग इससे बड़ी होगी।

शिल्पा शेट्टी की वार्डरॉब है बड़े काम की, मैडम से सीखिए साड़ी में कैसे दिखें स्टाइलिश नारी

सगाई में पहनाई इतने करोड़ की अंगूठी

साल 2009 में इस कपल ने फैमिली और क्लोज्ड वन्स की मौजूदगी में एक प्राइवेट फंक्शन का आयोजन करते हुए सगाई कर ली। इस खास मौके के लिए राज ने अपने वादे के मुताबिक, वाकई काफी बड़ी अंगूठी चुनी थी। उन्होंने शिल्पा के लिए 20 कैरेट का हीरा चुना था। इसे प्लैटिनम बेस पर बनाया गया था। बताया जाता है कि राज कुंद्रा ने यह रिंग लंदन से ही खरीदी थी।

NBT

शिल्पा की महंगी अंगूठी

ऐश्वर्या-करीना या प्रियंका-दीपिका, जानें किस ऐक्ट्रेस की शादी का लहंगा था सबसे महंगा

बात करें इसकी कीमत की, तो रिपोर्ट्स के अनुसार यह हीरा करोड़ों की वैल्यू रखता है। शिल्पा को अपना हमसफर बनाने के लिए राज ने तीन करोड़ रुपये खर्च कर यह डायमंड रिंग खरीदी थी।

शादी की साड़ी की कीमत भी उड़ा देगी होश

NBT

शिल्पा की महंगी साड़ी



वैसे शिल्पा शेट्टी की शादी की साड़ी की कीमत भी कोई कम नहीं थी। इस बाला ने अपनी परफेक्ट वेडिंग के लिए रेड कलर की साड़ी चुनी थी, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। इसमें ब्लिंग एलिमेंट ऐड करने के लिए Swarovski क्रिस्टल लगाए गए थे। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस साड़ी की कीमत करीब 50 लाख रुपये थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here