बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) यूं तो अपनी फिटनेस और कमाल के स्टाइल सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं जब शिल्पा अपनी शादी में दुल्हन के अवतार में सजी-धजीं नजर आई थीं तो हर कोई उन्हें बस देखता ही रह गया था। यहां देखिए उनके ब्राइडल अवतार के कुछ PHOTOS…

एक एक्ट्रेस, एक बिजनेसवुमन और एक फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) को यूं तो हम कई नामों से जानते हैं, लेकिन इन तमाम बातों के होने के बाद भी जो उन्हें सबसे अलग बनाता है वो उनका स्टाइल सेंस। जी हां, शिल्पा शेट्टी अपने कमाल के ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी अलमारी के अंदर की एक झलक ही उनके फैशन सेंस को बताने के लिए काफी है। इस बात का अंदाजा आप उनकी शादी से ही लगा लीजिए जहां दुल्हन बनी शिल्पा ने सभी को चौंका दिया था।
जी हां, 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंधने वाली शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी उस समय टॉक ऑफ़ द टाउन बन गई, जब बाकी बॉलीवुड हस्तियों की तरह शिल्पा और राज ने अपनी शादी में खूब पैसा खर्च किया था। इस दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में शुमार है। तीन दिन तक चलने वाले शादी के हर फंक्शन में शिल्पा शेट्टी होने वाली दुल्हन के लिबास में कमाल की लग रही थीं, साथ ही उनके ब्राइडल अवतार ने भी सभी को अपना दीवाना बना लिया था। सोशल मीडिया पर फिर छाई नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता की एक तस्वीर, स्टाइल देख हो जाएंगे फ़िदा

पंजाबी और बंत रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली शिल्पा शेट्टी ने इस दौरान फेमस डिज़ाइनर तरुण तहिलियानी की डिज़ाइन की हुई चंदेरी कांजीवरम साड़ी पहनी थी। शिल्पा अपनी शादी में पारंपरिक महाराष्ट्रीयन और पंजाबी दुल्हन के पहनावे को मिक्स करना चाहती थीं। उनकी इस पसंद को ध्यान में रखते हुए तरुण तहिलियानी ने उनकी साड़ी में जटिल जरी जरदोजी अंगरखा और चंदेरी मल के साथ हाथ की कढ़ाई की थी जिसे 8000 स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजाया गया था। शिल्पा शेट्टी की इस साड़ी की कीमत उस समय 50 लाख रुपए थी। वहीं, दूल्हे राजा राज कुंद्रा डिज़ाइनर शेरवानी पहने हुए नजर आए थे।

यही नहीं, अपनी साड़ी को मैचिंग हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर करने वाली शिल्पा ने इसके साथ कुंदन और हीरो से जड़े राजसी गहने भी पहने थे जिनकी कीमत 3 करोड़ के आस-पास है। अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट करने के लिए शिल्पा शेट्टी ने स्पार्कलिंग लाल जोड़े के साथ एक रीगल रानी हार, एक भारी चोकर, मैचिंग इयररिंग्स पहने हुए थे। जिसके साथ तराशे हुए हीरे की अनकट डायमंड बेल्ट और माथा पट्टी लगाई हुई थी जो उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। शादी के पहनावे में फिनिशिंग टच देने के लिए चूड़ियां, सोने के कलीरे और मोर के आकार का बाजूबंद भी था, जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था।


वहीं आपको बात दें शादी से कुछ दिन मुंबई के जुहू में स्थित राज कुंद्रा के बंगले पर दोनों की सगाई से जुड़ी कुछ रस्मों का आयोजन हुआ था। जहां राजकुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को 3 करोड़ की क्रिस्टल डायमंड वाली अंगूठी पहनाई थी। यही नहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिल्पा और राज ने अपने वेडिंग रिसेप्शन पर एक केक भी काटा था जिसका वजन 80 किलो था। भाई की शादी में 55 लाख की साड़ी पहनकर पहुंची थी ये ऐक्ट्रेस, 40 किलो था वजन

पैंटसूट, स्टेटमेंट ड्रेसेस, रेड कार्पेट-रेडी गाउन, आरामदायक एथलेबिक वियर और साड़ी जैसे ऑउटफिट के साथ लगातार एक्सपेरिमेंट करने वाली शिल्पा जब दुल्हन बनी थीं तो हर किसी की नजरे उन पर आकर टिक गईं। ऐसे में आप हमें बताएं आपको शिल्पा का यह ब्राइडल अवतार कितना पसंद आया।
रेकमेंडेड खबरें
Source link


