Tuesday, June 24, 2025
HomeBreaking Newsशिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कल : भार्गव, भूपेंद्र सहित 20 से अधिक...

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कल : भार्गव, भूपेंद्र सहित 20 से अधिक मंत्री लेंगे शपथ

कार्यवाहक राज्यपाल आनंदी बेन दिलाएंगी नए मंत्रियों को शपथ

भोपाल। मध्यप्रदेश की 101 दिन पुरानी शिवराज सिंह चौहान सरकार को कल गुरुवार को नए मंत्री मिलेंगे। काफी जद्दोजहद के बाद तय हो गया है कि कल शिवराज कैबिनेट में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

मध्यप्रदेश में फिलहाल 5 मंत्रियों के साथ सरकार चला रहे शिवराज ने अंततः आज स्पष्ट कर दिया है कि कल मंत्रिमंडल की शपथ होगी। आज शाम साढ़े 4 बजे कार्यवाहक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शपथ लेंगी। उसके बाद कल दोपहर में नए मंत्रियों को वे शपथ ग्रहण कराएंगी।

शिवराज कैबिनेट में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, संजय पाठक, हरिशंकर खटीक और अजय विश्नोई जैसे पुराने मंत्रियों को जगह मिल सकती है।
वहीं चेतन्य काश्यप, अरविंद सिंह भदौरिया, मोहन यादव, रमेश मेंदोला या ऊषा ठाकुर नए चेहरे हो सकते हैं।

सिंधिया खेमे और कांग्रेस से आए 10 पूर्व विधायकों को भी मंत्री बनाया जाएगा। इनमें प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, बिसाहू लाल सिंह, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, एंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव हरदीप सिंह डंग आदि के नाम भी सम्भावित मंत्रियों की सूची में शामिल हैं।

विनय सहस्त्रबुद्धे भोपाल आए, सिंधिया कल आएंगे

बीजेपी आलाकमान का संदेश और मंत्रियों की लिस्ट लेकर प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भोपाल पहुंच गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया कल भोपाल आकर शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100