देवभूमि में सुकून के पल ढूंढ रहे शिवराज, गंगा किनारे लिख रहे राम का नाम

Shivraj is searching for moments of peace in Devbhoomi, writing Ram's name on the banks of Ganga.
Shivraj is searching for moments of peace in Devbhoomi, writing Ram's name on the banks of Ganga.

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आचार संहिता लगने के बाद कुछ दिन सुकून से गुजारना चाहते हैं। खुद को बुधनी (Budhni) से टिकट मिलते ही शिवराज सिंह चौहान देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंच गए। गंगा किनारे बैठी उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।

Shivraj Singh Chauhan in Ganga Coast Rishikesh Uttarakhand

गंगा के किनारे चिंतन करने पहुंचे CM शिवराज ने कहा कि आज मुलाकात और चिंतन करूंगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि माँ गंगा भारतीय संस्कृति का पुण्य प्रवाह; यही संस्कृति भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन करायेगी। सीएम के साथ पत्नी साधना और दोनों बेटे कार्तिकेय-कुणाल भी हैं। इसके बाद कांग्रेस भी आक्रामक मूड में दिख रही है। कांग्रेस ने तंज कसा है कि दादा अब ऋषिकेश में होगा स्थाई चिंतन-मनन।

Shivraj Singh Chauhan in Ganga Coast Rishikesh Uttarakhand

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here