डुकरी बहना ने किया सवाल, सुनकर हंस पड़े भैया शिवराज…जानें क्या है मामला

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक लाड़ली बहना का सवाल सुनकर हंस पड़े। मामला सागर जिले के बीना का है। मुख्यमंत्री फसलों की नुकसानी देखने के लिए खेतों में गये थे। वे कुछ बहनों से संवाद करने लगे।

कुछ बहनों ने लाडली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस बीच, एक बहन का सवाल सुनकर मुख्यमंत्री हंस पड़े। दरअसल, महिला ने सीएम शिवराज से पूछ लिया कि काहे भैया हम डुकरियों (वृद्ध) को 1000 रुपए नहीं मिलेंगे क्या? यह सवाल सुनते ही मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि सभी बहनों को ₹1000 मिलेंगे और जो वृद्धावस्था पेंशन पाती हैं, उनकी पेंशन में राशि जोड़कर उन्हें भी ₹1000 महीने का लाभ दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here