नवाचारी Madhya Pradesh, ई-शासन-प्रशासन के लिए मिले 23 राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

Shivraj Singh Chauhan Achieved 23 National E Governance Award
Shivraj Singh Chauhan Achieved 23 National E Governance Award

भोपाल। राज्य में आम नागरिकों की सहूलियत के लिए सूचना प्रौद्योगिकी में लगातार नवाचार किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2007 से लेकर अब तक पर राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता के लिए 23 राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (E Governance Award) जीते हैं। इन नवाचारी व्यवस्थाओं से लाखों नागरकों को लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नवाचारी आईटी-आधारित गवर्नेंस व्यवस्थाओं को मिले प्रोत्साहन के प्रेरित होकर कई विभागों ने नवाचारी व्यवस्थाएं लागू की हैं, जिनसे विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों के लक्षित हितग्राहियों को लाभ हुआ है। वर्ष 2007 में एकीकृत कोषालय कंप्यूटरीकरण, 2008 में जबलपुर कलेक्ट्रेट में टेली-भुगतान, 2010 में वनवासियों के सर्वेक्षण की व्यवस्था और एमपी ऑनलाइन, समग्र पोर्टल, पंच परमेश्वर पोर्टल, इंदौर 311 ऐप, पेंशन पोर्टल, ऑनलाइन सामाजिक सुरक्षा योजना प्रबंधन प्रणाली, एमपी श्रम सेवा पोर्टल, स्पर्श- दिव्यांगों की सहायता, पुनर्वास और दिव्यांगों को सशक्त बनाने की विशेष परियोजना जैसी कई पहल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here