शिवराज ने दिखाए सख्त तेवर गुंडागर्दी, दादागिरी नहीं चलने देंगे

  • गुंडागर्दी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि पूरा देश याद रखेगा
  • भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का मुख्यमंत्री ने राजधानी भोपाल में किया आगाज

भोपाल। मध्य प्रदेश की धरती पर हम धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने देंगे। ‘गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे’, ‘दादागिरी नहीं चलने देंगे। गुंडागर्दी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि पूरा देश याद रखेगा।’
यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कही।
मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ करने हुजूर विधानसभा के लालघाटी जैन नगर पहुंचे थे। इस दौरान मध्य प्रदेश में हाल ही में घटित हुए कई मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सख्त दिखाई दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांतरण लव जिहाद और अपराध ऐसी गतिविधि मध्यप्रदेश में नहीं चलने दी जाएगी। आपको बता दें कि सोमवार को राजधानी में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा एक हिंदू युवक के गले में पट्टी डालकर मुझे कुत्ता बनाया गया है और उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वारदात सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके घर का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

गीता का विरोध करना कांग्रेस आचरण दिखा रहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गीता प्रेस को मिले सम्मान का विरोध करना हमारी संस्कृति, परंपराओं, जीवन मूल्यों एवं हमारे धर्म का अपमान है।।मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता प्रेस को मिले सम्मान का विरोध हमारी संस्कृति, परंपराओं, जीवन मूल्यों एवं हमारे धर्म का अपमान है। आपको बता दें कि 18 जून को भारत के दूसरे सबसे बड़े सम्मान गांधी शांति पुरस्कार-2021 की घोषणा की गई है। इस वर्ष के सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित गीताप्रेस के नाम का ऐलान किया गया है। इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि यह सावरकर और गोडसे को पुरस्कार देने जैसा है। इसके बाद ही राजनीति गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस का आचरण बन गया है। तभी तो उस पार्टी के नेता गीता प्रेस को सम्मान देने का विरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि गीता प्रेस की स्थापना 1923 में गोरखपुर में की गई थी।
प्रेस ने 14 भाषाओं में 41.7 करोड़ किताबों का प्रकाशन किया है।।इनमें 16.21 करोड़ श्रीमद भगवद गीता पुस्तकें शामिल हैं।

कमल नाथ पर भी भड़के शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के ‘चक्की से बारीक पिसाई’ वाले बयान पर भी तंज कसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों, उनको ऐसी निकृष्टतम भाषा का उपयोग शोभा नहीं देता है। गौरतलब है कि कमलनाथ में कहा था-‘मेरी चक्की बहुत बारीक पीसती है। कल के बाद परसों भी आता है।’ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमल नाथ का यह बयान कांग्रेस की हताशा को सामने ला रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here