Shivraj Singh Chauhan Twitter Reaction Over His health and PM Modis Mann ki Baat – CM शिवराज सिंह ने कोविड अस्पताल में मन की बात सुनते हुए किया ट्वीट, बताया

शिवराज सिंह अस्पताल से ट्विटर के जरिए जनता को भेज रहे हैं अपने संदेश

भोपाल:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh) शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी थी. उनका इलाज भोपाल के चिरायु अस्पताल में चल रहा है. शिवराज सिंह (Shivraj Singh) अस्पताल में मन की बात (Mann ki Baat) कार्यक्रम सुनते हुए दिखाई दिए. उन्होंने ट्वीट कर कहा पीएम मोदी ने हमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मंत्र दिया है, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मध्यप्रदेश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा हम वोकल फॉर लोकर होकर स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा दे रहे हैं, साथ ही निरंतर रोज़गार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं. उन्होंने लोगों की शुभकामनाओं का अभिनंदन करते हुए लिखा दोस्तों, मैं ठीक हूं, कोरोना वॉरियर्स का समर्पण अभिनंदनीय है. निस्वार्थ भाव से अपनी जान जोखिम में डालकर COVID 19 पीड़ितों की सेवा करने वाले प्रदेश के सभी कोरोना योद्धाओं को मैं प्रणाम करता हूं.

यह भी पढ़ें

शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ से लिया सबक! मंत्रियों के साथ एक-एक कर की चर्चा

मन की बात सुनने के दौरान शिवराज सिंह लगातार पीएम मोदी की मन की बातों पर अपनी टिप्पणियां देते रहे. शिवराज सिंह ने कहा कि आज पूरे विश्व में जिस तीव्र गति से इन्फॉर्मेशन का आदान-प्रदान हो रहा है, एक ओर जहां इसके अनेक फायदे हैं, वहीं दूसरी ओर इसके दुष्परिणाम भी हैं. इस पर गौर करने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि हमें जागरुक होकर रिस्पॉन्सिबिललिटी के साथ इसका ध्यान रखना चाहिए कि हमारी तरफ से कोई चूक न हो.

शिवराज के कोरोना संक्रमित होने के बाद कमलनाथ ने किया ट्वीट, कहा- जब हम कोरोना को लेकर गंभीर थे , तब आप…

कोरोना को लेकर पीएम द्वारा नसीहत दिए जाने पर शिवराज सिंह ने कहा कि यह सत्य है कि कुछ चुनिंदा लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं. वे अपनी जान तो खतरे में डाल ही रहे हैं, साथ ही दूसरों की जान के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि  हमारे कोरोना वॉरियर्स की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. 

Video: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here