कन्नौद सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली दिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र की खातेगांव विधानसभा के कन्नौद में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा कार्यक्रम में उपस्थित होकर बेटे-बेटियों के इस मांगलिक उत्सव का साक्षी बनने की थी, लेकिन भले ही वे नहीं पहुंच सके, उनकी आत्मा सभी के साथ थी।

उन्होंने नवविवाहित जोड़ों के सुखद, समृद्ध और संस्कारपूर्ण दांपत्य जीवन की कामना करते हुए वैवाहिक वर्षगांठ और जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का आग्रह भी किया। शिवराज सिंह ने स्नेहपूर्वक कहा कि “तुम्हारे मामा का यही आशीर्वाद है कि जीवन खुशियों से भरा रहे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here