shloka mehta personalised lehenga: 50 हजार क्रिस्‍टल के अलावा श्लोका मेहता के इस लहंगे पर लिखी है उनकी पूरी लव स्टोरी, देखिए PHOTOS – shloka mehta personalised lehenga

नीता अंबानी (Nita Ambani) की बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के पास यूं तो लहंगों का शानदार कलेक्शन है लेकिन उनके पास एक लहंगा ऐसा भी है जिस पर उनकी और आकाश अंबानी की पूरी लव स्‍टोरी लिखी हुई है, यहां देखिए PHOTOS

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

पिछले कुछ सालों में जिन सेलिब्रिटी दुल्हनों को हमने देखा है, उनसे प्रेरणा लेने के लिए बहुत कुछ है। बात चाहे अनुष्का शर्मा की हो या फिर दीपिका पादुकोण की, हर एक्ट्रेस अपनी शादी में कमाल की नजर आई थी। हालांकि, वो बात अलग है कि प्रियंका चोपड़ा के 75 फुट ट्यूल घूंघट ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन ऐसा करने वाली वह कोई पहली ब्राइड नहीं हैं। जी हां, हम सभी जानते हैं कि प्रियंका ने अपने वेडिंग गाउन पर 32 हजार मोतियों के अलावा उसे 8 खास शब्दों से पर्सनलाइज़्ड कराया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका की तरह ही नीता अंबानी की बड़ी बहू यानी श्लोका मेहता भी अपने एक लहंगे को अपनी लव स्टोरी के साथ पर्सनलाइज़्ड करा चुकी हैं।

इस बात में तो कोई दो राय नहीं कि जब से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता (Shloka Mehta) ने शादी क्या की, तभी से हर कोई उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की चाह रखने लगा है। बात हो पब्लिक अपीरंस की या फिर अपनी शादी से जुड़े किसी फंक्शन की, हर किसी की नजरें सिर्फ और सिर्फ श्लोका मेहता पर ही टिकीं रहती हैं। ऐसा ही कुछ उनके प्री वेडिंग संगीत में भी देखने को मिला, जब श्लोका फेमस डिज़ाइनर क्रेशा बजाज के डिज़ाइन किए हुए पिंक लहंगे में नजर आईं। सोशल मीडिया पर फिर छाई नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता की एक तस्वीर, स्टाइल देख हो जाएंगे फ़िदा

NBT

श्लोका मेहता

यूं तो श्लोका ने अपनी शादी से जुड़े हर फंक्शन में एक से बढ़कर एक लहंगों को पहना था, लेकिन अपने संगीत में पहना पिंक लहंगा उनकी और आकाश अंबानी की लव स्टोरी से पर्सनलाइज़्ड था। जी हां, श्लोका ने इस लहंगे को 50,000 क्रिस्टल सेक्विन और ग्लास बीड्स से तैयार कराया था। हैंडवर्क जड़ाऊ एम्ब्रोडरी के साथ उनके इस लहंगे की चोली से लेकर लहंगे के बॉर्डर तक पहली मुलाकात से लेकर शादी की डेट, नीता अंबानी-मुकेश अंबानी तक का नाम लिखा हुआ था।

NBT

श्लोका मेहता

यही नहीं, श्लोका ने अपने इस लहंगे पर उस जगह का नाम भी मेंशन किया था जहां पहली बार आकाश अंबानी ने उन्हें प्रपोज किया था। इतना ही नहीं, उनके इस लहंगे का नाम ‘लव स्‍टोरी लहंगा’ है, जो वाकई में अपने आप में बेहद खास है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब श्लोका ने अपनी किसी ड्रेस से हमें ऐसे प्रभावित किया हो, इससे पहले भी उनकी सभी ड्रेसेस को पसंद किया जाता रहा है। उनका ब्राइडल लुक अभी तक इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। …तो इस वजह से लाल रंग के कपड़े पहनकर ही हर पूजा करती हैं नीता अंबानी

NBT

श्लोका मेहता

NBT

श्लोका मेहता

यदि आप अपनी शादी के लहंगे को अपनी प्रेम कहानी के साथ पर्सनलाइज़्ड कराने का मन बना रही हैं तो सबसे जरूरी है कि आप छोटे-छोटे विवरणों को अभी से नोट करना शुरू कर दें और साथ ही जिस डिज़ाइनर का लहंगा आप चाहती हैं तो उनके साथ लहंगे के सिल्हूट से लेकर रंगों तक, कढ़ाई के हर डिटेल तक अपने आइडियाज को शेयर करें।

Web Title 50 हजार क्रिस्‍टल के अलावा श्लोका मेहता के इस लहंगे पर लिखी है उनकी पूरी लव स्टोरी, देखिए PHOTOS(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here