Shreyas Iyer को लेकर Vijaykumar Vyshak ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि श्रेयस अय्यर में टीम इंडिया की कप्तानी करने की पूरी क्षमता है और वे जल्द ही भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं।अय्यर फिलहाल वनडे टीम के उपकप्तान हैं और आईपीएल में अपनी कप्तानी से भी प्रभावित कर चुके हैं। वह ऐसे इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है।उनकी कप्तानी में 2020 में दिल्ली, 2024 में केकेआर और पिछले सीजन में पहली बार पंजाब की टीम फाइनल तक पहुंची थी। अय्यर की नेतृत्व क्षमता और निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें भविष्य का मजबूत कप्तान माना जा रहा है।


