नई दिल्लीः देश के लिए 5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक बन गया जब पीएम मोदी ने सरयू के तट पर राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. देशभर में श्रीराम के नारे लगे और शाम को आतिशबाजी भी हुई. किसी ने घर के आंगन में दीपमालाएं जलाईं तो कई लोग पटाखे फोड़ते भी नजर आए. सबसे खास बात ये है कि राम मंदिर भूमि पूजन की झलक देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी दिखाई दी. विदेश में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भी बुधवार को जश्न मनाया.
अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर भी 5 अगस्त के दिन राम मंदिर के चित्र से जगमगाता दिखाई दिया. टाइम्स स्क्वायर (times square new york) पर राम मंदिर के दृश्य को डिजिटल बोर्ड के जरिए दर्शाया गया था. भगवान राम की तस्वीर के साथ टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगे की झलक भी नजर आई. इस नजारे को देख विदेश में रहे भारतीय की खुशी फूले नहीं समाए. लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए.
अमेरिकन इंडियन पब्लिक अफेयर कमेटी के प्रेसीडेंट जगदीश सेवहानी ने कहा, ‘यकीनन इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर ने भी अपना पूर्ण योगदान दिया. दुनिया की सबसे प्रसिद्ध स्क्रीन पर हमारा राम मंदिर और तिरंगा दिखाया गया. यह दिखाता है कि अमेरिका में भारतीय कितने सफल हैं.’
अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के मौके पर अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने जश्न मनाया. साथ ही यूएस के सभी मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गए.
कैपिटल हिल के बाहर भारतीय इकठ्ठा हुए और अपनी वर्षों पुरानी मुराद के पूरा होने पर खुशी व्यक्त की. इस दौरान, जय श्रीराम के नारे भी लगाये गए. कुछ भारतीयों ने भगवा कपड़े पहने हुए थे और उनके हाथों में भगवा झंडा भी था. साथ ही भव्य राम मंदिर की डिजिटल तस्वीरों वाली झांकी भी निकाली गई.
ये भी देखें-

