‘सर तन से जुदा’ नारों से गूंजा जबलपुर, हिंदुवादी संगठनों ने जताया विरोध

जबलपुर। जबलपुर में ‘ सर तन से जुदा’ नारे वाला एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन ने पुलिस में शिकायत की है। दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में जुलूस निकलता दिखाई दे रहा है, जिसमें सर तन से जुदा के नारे लगाए जा रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई है और मामले को लेकर कैंट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि इस तरह के नारे लगाना आपत्तिजनक ही नहीं बल्कि दहशत फैलाना भी है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है बताया जा रहा है। हिन्दू संगठनों का दावा है कि यह नारे ईद मिलादुन्नबी के दिन निकल गए। जुलूस में लगाए जा रहे थे। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। हिंदूवादी संगठनों की मांग है कि इस जुलूस में निकलने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने शिकायत पर जांच की बात कही है। नो टू पॉलिटिक्स इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here