नई दिल्ली:
दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त मेट्रो स्टेशन में से एक राजीव चौक पर शनिवार को कुछ लोगों ने ‘देश के गद्दारों को गोली मारो…’के नारे लगाए. इस घटना का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में सफेद टी-शर्ट पहने कुछ लोग “देश के गद्दारों को, गोली मारो सा.. को” का नारा लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि यह वाक्या सुबह करीब 10 बजकर 52 मिनट पर हुआ. दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने कहा कि स्टेशन पर तैनात मेट्रो स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को सौंप दिया है.
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें.


