skin and hair care tips for holi, Holi Skin and Hair Care: नारियल का तेल हो गया खत्म, तो रंग से बचने के लिए चेहरे और बालों पर लगाएं ये चीजें – out of coconut oil on holi apply these 4 things to protect hair and skin from colour

होली पर रंगों से स्किन और बालों को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पॉप्युलर तरीका नारियल का तेल लगाना है। लेकिन अगर मान लीजिए कि कलर खेलने जाने से जस्ट पहले आपको पता लगे कि ये ऑयल तो घर पर खत्म है, तब आप क्या करेंगे? अगर आप सोचते हैं कि नॉर्मल क्रीम या मॉइस्चराइजर आपके काम आ सकेंगे, तो आप बिल्कुल गलत हैं। तो फिर क्या किया जाए? इसका जवाब आपकी ही अलमारी और रसोई में मौजूद चीजों में छिपा है।

पेट्रोलियम जेली

पेट्रोलियम जेली किसी भी मॉइस्चराइजर के मुकाबले ज्यादा थिक होती है। ये स्किन के ऊपर एक पतली सी लेयर बना देती है, जो आसानी से पानी के साथ बहकर नहीं निकलती। इसकी यही खूबी इसे नारियल के तेल का बेस्ट विकल्प बनाती है। इसे आप आराम से शरीर के किसी भी हिस्से पर लगा सकते हैं।

सरसों का तेल

सरसों का तेल न सिर्फ स्किन पर बल्कि बालों में भी लगाया जा सकता है। इस ऑयल का इस्तेमाल ज्यादातर भारतीय घरों में होता ही है, यानी आपको कोकोनट ऑयल का सब्स्टीट्यूट अपनी रसोई में ही आसानी से मिल जाएगा। हालांकि, ये जरूर ध्यान रखें कि इसे रंगों से खेलने के करीब एक घंटा पहले लगा लें, तभी ये बेहतर नतीजे दे सकेगा।

बादाम का तेल

बादाम का तेल भी ऐसा विकल्प है, जिसे बहुत ही आराम से त्वचा और बाल, दोनों पर बिना फिक्र के लगाया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर ये ऑयल न सिर्फ रंगों से हेयर एंड स्किन को प्रोटेक्ट करेगा, बल्कि उनके हाइड्रेशन को लॉक कर उन्हें बेजान व रूखा बनने से भी बचाएगा।

कुकिंग ऑयल

अगर आपके पास ऊपर लिखी चीजों में से कुछ भी न हो, तो नॉर्मल कुकिंग ऑयल को भी लगा सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। सबसे पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि उस तेल के किसी भी तत्व से आपको रिएक्शन नहीं हो रहा है।

​(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here