भारत में कोरोना से अब तक 507 की मौत, 24 घंटे में बढ़े 1334 मरीज

देश में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में 27 ने हारी जिंदगी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही इससे मौतें भी हो रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों को मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 507 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 15712 हो गई है। इसमें 12927 केस सक्रिय हैं। 2230 लोगों को इलाज के बात अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 1,334 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस दौरान 27 लोगों की जान चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here