society prepared hospital in 36 hours in hot spot Bhilai, these facilities are available for free

अग्रसेन भवन में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है.

अग्रसेन भवन में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भिलाई (Bhilai) के अग्रवाल समाज के लोगों की एक अच्छी पहल सामने आई है. कोविड-19 से बीमार लोगों के लिए समाज ने भिलाई के सेक्टर-6 स्थित अग्रसेन भवन में 22 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center ) बनाया है.

दुर्ग. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का दुर्ग (Durg) देश के उन टॉप जिलों में शामिल है, जहां कोरोना (Corona) संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं. दुर्ग जिले के भिलाई (Bhilai) शहर में संक्रमण का बुरा हाल है. आलम ये है कि शासकीय और निजी दोनों अस्पतालों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन युक्त बेड कम पड़ रहे हैं. दवाइयां भी नहीं मिल रही हैं. इस नाजुक हालात में शहर के अग्रवाल समाज के लोगों की एक अच्छी पहल सामने आई है. कोविड-19 से बीमार लोगों के लिए समाज ने भिलाई के सेक्टर-6 स्थित अग्रसेन भवन में 22 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर बनाया है. सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम से लैस इस केयर सेंटर में 24 घंटे डॉक्टर की देखरेख में कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था संभाल रहे आशीष गुप्ता ने बताया कि जब शहर में कोरोना के मरीजों को इलाज न मिलने की खबरें मिलीं तो समाज के लोगों की एक बैठक बुलाई गई. इसमें आपसी सहयोग से कोविड केयर सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया. इसके लिए प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी की गई और फिर मेडिकल एक्सपर्ट की देखरेख में महज 36 घंटे में ही कोविड केयर सेंटर शुरू कर दिया गया है. 7 अप्रैल से यहां मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. बता दें कि दुर्ग जिले में बीते 24 घंटे में 1657 नए संक्रमितों की पहचान की गई है. जबकि वर्तमान में 20 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं.

भोजन और रहने की नि:शुल्क व्यवस्था
आशीष गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन भवन में सिर्फ आरटीपीसीआर की पॉजिटिव रिपोर्ट वाले मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है. शहर के प्रतिष्ठित चिकित्स डॉ. अनुपम लाल की देखरेख में 6 डॉक्टर्स की टीम, 4 नर्सिंग स्टाफ के अलावा अन्य टीम काम कर रही है. यहां भर्ती मरीजों को भोजन व रहने की सभी व्यवस्था निशुल्क है. दवाइयां ओर खून जांच एवं अन्य किसी भी प्रकार की लगने वाली जांच का न्यूनतम शुल्क लिया जा रहा है. दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे द्वारा लगातार इस सेंटर की मॉनिटरिंग की जा रही है. संरक्षक विजय गुप्ता व अध्यक्ष बंसी अग्रवाल के नेतृत्व में टीम काम कर रही है.लॉकडाउन में बांट रहे भोजन

आशीष ने बताया कि समिति द्वारा लॉकडाउन के दौरान हर दिन नगर निगम के सहयोग से जरूरतमंदों को खाने के 3000 पैकेट बांटे जा रहे हैं. इसके अलावा करीब 250 लोगों के घर राशन की व्यवस्था की जा रही है. कोविड केयर सेंटर में मरीजों की देखरेख के लिए पेशेंट मॉनिटर सिस्टम भी लगाया गया है. इसके अलावा एक एंबुलेंस की व्यवस्था है कि यदि किसी पेशेंट की हालत बिगड़ती है तो उसे रेफर करने में दिक्कत न हो.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here