Sonam Kapoor And Dulquer Salman Film Zoya Factor Will Be Release In May 2019 Kaarwaan Irfan Khan | Zoya Factor: फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन आएगी

Zoya Factor: फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन आएगी



बीते साल आई फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में सोनम कपूर के काम को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म ने उस वक्त काफी धमाल मचाया था. इस फिल्म के बाद सोनम कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ आई लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. लेकिन अब वो जल्द ही दलकीर सलमान के साथ फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में नजर आने वाले है.

रिलीज की तारीख में हुआ बदलाव

सोनम कपूर जल्द ही दलकीर सलमान के साथ फिल्म ‘जोया फैक्टर’ में नजर आएंगी. ये फिल्म पहले 5 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया है. अब ये फिल्म एक महीने बाद यानी 14 जून 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

अनुजा चौहान के उपन्यास से है प्रेरित

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोनम कपूर और दलकीर सलमान की फिल्म ‘जोया फैक्टर’ की कहानी अनुजा चौहान के उपन्यास जोया फैक्टर से प्रेरित है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है. इश फिल्म में दलकीर क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर नजर आएंगे. दलकीर ने बीते साल ही इरफान खान की फिल्म ‘कारवां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here