ऐक्ट्रेस सोनम कपूर उन अदाकाराओं में से एक हैं, जो ओपन बुक की तरह हैं। वे अपनी लाइफ के बारे में कोई भी बात छिपाने की कोशिश नहीं करती हैं। हालांकि, इस नेचर के बावजूद लोग ‘ये प्रेग्नेंसी छिपा रही है’ जैसी बातें करने से बाज नहीं आए थे।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

शादी से पहले लोग लड़का-लड़की के रिलेशनशिप में होने का अंदाजा लगाते हैं, तो शादी होते ही वे प्रेग्नेंसी के बारे में बातें करने लग जाते हैं। ऐसा जिनके साथ होता है, उसमें सिलेब्रिटीज भी शामिल हैं। जरा सा वेट बढ़ते ही ऐक्ट्रेसेस के प्रेगनेंट होने के कयास लगाए जाना शुरू कर दिए जाते हैं। ऐसा ही कुछ सोनम कपूर के साथ भी हो चुका है। हालांकि, उनके केस में ऐसी बातों की वजह उनके कपड़े बने थे।
दरअसल, ये पूरा किस्सा उस दौरान का है, जब सोनम अपने भाई अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के मई 2019 में हुए प्रीमियर का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी के लेबल के बेहद स्टाइलिश कपड़े पहने थे, जिन पर सटल ऐंड डार्क कलर्स का यूज किया गया था।
सोनम ने ट्यूनिक टॉप के साथ चूड़ीदार पैंट और उसके ऊपर ओवरसाइज जैकेट पहनी थी। इन पर रिच पैसले वर्क किया गया था। हेवी प्रिंट के कारण ये कपड़े बेहद अलग नजर आ रहे थे। उन्होंने इसके साथ बेहद हटकर डिजाइन वाला स्टेटमेंट नेकलेस पहना था और कानों में लाइट वेट ईयररिंग्स पहने थे। सोनम ने अपने मेकअप को नैचरल रखते हुए, आंखों को काजल से हाईलाइट किया था।
‘प्रेगनेंट हैं प्रियंका चोपड़ा’, एक्ट्रेस के इस लुक को लेकर उड़ी थी यह अफवाह
प्रेग्नेंसी के अंदाजे
सोनम कपूर की तस्वीरें सामने आईं, तो फैन्स ने एक बार फिर इस फैशनिस्टा की स्टाइल की तारीफें कीं। हालांकि, कई लोगों ने इन्हीं फोटोज को देख ऐक्ट्रेस के प्रेगनेंट होने के अंदाजे लगाना शुरू कर दिए। यूजर्स को यकीन था कि ‘सोनम ने बेबी बंप छिपाने के लिए ढीले कपड़े पहने हैं।’ वहीं ‘क्या सोनम प्रेगनेंट हैं?’ जैसे तो न जाने कितने सवाल सोशल मीडिया पर देखने को मिले थे।

वैसे सच क्या है? इसे सामने आने में ज्यादा समय नहीं लगा और यह साबित हो गया कि सोनम की प्रेग्नेंसी की बातें सिर्फ लोगों का ख्याली पुलाव है।
रेकमेंडेड खबरें
Source link


