sonam kapoor yellow dress on raksha bandhan: lifestyle sonam kapoor wear yellow dress on raksha bandhan

1/6

जब अर्जुन को राखी बांधने से पहले सोनम ने की पूरी तैयारी

रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है जिसका इंतजार हमें और आपको ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में मौजूद बहनों को भी बड़ी बेसब्री से रहता है। ऐसा ही पिछले साल कुछ हमें कपूर खानदान की लाडली सोनम कपूर के साथ भी देखने को मिला, जिन्होंने अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बेहद सस्ती सी एक ड्रेस को पहनकर इस त्योहार का जश्न मनाया।

2/6

कैसा था सोनम का ऑउटफिट

रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए सोनम कपूर ने डिज़ाइनर अनामिका खन्ना के डिज़ाइन किए हुए थ्री पीस अटायर को पहना था, जिसमें पीले रंग का क्रॉप टॉप और स्टाइलिश बेल्ट के साथ एक पैंट शामिल था।

3/6

ऑउटफिट के साथ कंट्रास्ट में थी जूलरी

सोनम ने अपनी इस ऑउटफिट को परफेक्ट लुक देने के लिए ऑउटफिट से मिलती-जुलती कंट्रास्ट वाली जूलरी पहनी हुई थी, जिसमें चंकी सिल्वर झुमकों की एक जोड़ी शामिल थी।

4/6

कम्फर्ट के हिसाब से था लुक

अपने घर पर रक्षाबंधन मनाने के लिए सोनम कपूर आहूजा ने एक ऐसी ड्रेस का चुनाव किया, जो उनके लिए बेहद आरामदायक साबित हुई। उनके इस लुक में फुल-स्लीव वाला क्रॉप टॉप, रूमी ट्राउज़र विद बेल्ट और गोल्डन गोटा पट्टी के साथ एक दुपट्टा शामिल था।

5/6

ड्रेस को पहले भी पहन चुकी हैं

जिस स्टाइलिश ड्रेस को पहनकर सोनम कपूर पिछले साल रक्षाबंधन के त्योहार को सेलिब्रेट कर रही थीं, उसे वह अपनी एक फिल्म के प्रमोशन में पहन चुकी हैं। हालांकि, दोनों ही बार सोनम का लुक एकदम डिफरेंट था।

6/6

कीमत भी बहुत कम

सोनम कपूर की यह ड्रेस एक ऐसे मौके के लिए एकदम परफेक्ट है, जहां आपको ज्यादा देर हील्स न पहननी हों, ऐसा इसलिए क्योंकि बैगी ड्रेसेस या लॉन्ग टेल वाली ड्रेसेस के साथ बैलेंस बनाने में बहुत दिक्कत होती है। ऐसे में अगर आप भी सोनम की इस ड्रेस को घर लाना चाहती हैं तो आप BIBA, W या Suave की वेबसाइट पर जाकर इस लुक को खरीद सकती हैं, यह आपको 5 से लेकर 15000 रुपए तक में मिल जाएगी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here