सोनम वांगचुक ने छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, बोले- पेपर लीक पर तय हो जवाबदेही

छात्रों की मांगों को लेकर आयोजित प्रदर्शन को उस समय और मजबूती मिली, जब प्रसिद्ध शिक्षा सुधार कार्यकर्ता मंच पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से विरोध-प्रदर्शन पसंद नहीं है, लेकिन जब न्याय की मांगों को लगातार अनसुना किया जाता है तो लोगों को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है।

सोनम वांगचुक ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में बुनियादी सुधार की आवश्यकता है और छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर बार-बार लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं तो इसकी जवाबदेही तय होना जरूरी है। वांगचुक ने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार और संबंधित संस्थाओं से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपील की।उनके संबोधन के दौरान छात्रों ने जोरदार समर्थन जताया और शिक्षा सुधार तथा परीक्षा प्रणाली में बदलाव की मांग को दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here