Speaking against Shiv Sena Anti-party? Says Sanjay Nirupam  – कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने उठाए सवाल, क्या शिवसेना के खिलाफ बोलना पार्टी विरोधी गतिविधि है? 

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने उठाए सवाल, 'क्या शिवसेना के खिलाफ बोलना 'पार्टी विरोधी गतिविधि' है? 

कांग्रेस नेता संजय निरूपम. (फाइल फोटो)

मुंबई:

कांग्रेस नेता संजय निरूपम (Sanjay Nirupam) ने गुरुवार को सवाल किया कि क्या शिवसेना के खिलाफ बोलना ‘पार्टी विरोधी गतिविधि’ है? साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या इस पुरानी पार्टी की मुंबई इकाई का भगवा दल में विलय हो गया है? निरूपम ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए एक खबर को टैग किया कि मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने उनकी पार्टी विरोधी गतिविधि की पार्टी आलाकमान से शिकायत की है.

यह भी पढ़ें

उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा, ‘इस खबर के अनुसार मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने मेरे खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने शिवेसना नेताओं के भूमि घोटाले की जांच चाही थी. क्या शिवसेना के खिलाफ बोलना पार्टी विरोधी गतिव़िधि है? क्या मुम्बई कांग्रेस का शिवसेना में विलय हो गया है?’

कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने दी नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर को सलाह, ‘अपने ग्रेस की जमीन दरकने न दें’

पूर्व सांसद ने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के एक रोजगार सृजन विज्ञापन को भी ट्वीट किया, जिसमें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, श्रम मंत्री दिलीप वालसे पाटिल, कौशल विकास मंत्री नवाब मलिक और उद्योग मंत्री सुभाष देसाई की तस्वीरें हैं.

संजय राउत ने इंदिरा गांधी पर दिया बयान तो संजय निरुपम ने कहा- ‘कभी-कभी अधकचरा ज्ञान वीभत्स हो जाता है’

निरूपम में कहा, ‘आशा करता हूं कि आपने सुना हो कि कांग्रेस महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा है. लेकिन रोजगार देने से जुड़े इस विज्ञापन में कांग्रेस कहां है? मैं कहना चाहता हूं कि शिवेसना के प्रेम में पड़े कांग्रेस नेता शिवसेना के सामने दण्डवत होने के बजाय उससे संघर्ष करें, अन्यथा कांग्रेस का सफाया हो जाएगा.’

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here