Sri Lanka Situation Worsened, Protesters Burnt The House Of MP And Former Minister – श्रीलंका में बेकाबू हालात, सांसद और पूर्व मंत्री का घर प्रदर्शनकारियों ने फूंका

नई दिल्ली:

श्रीलंका में कई हफ्तों से जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच एक बड़ी झड़प के दौरान देश के एक सांसद और एक पूर्व मंत्री के घरों में आग लगा दी गई. पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो के माउंट लाविनिया स्थित आवास और सांसद सनथ निशांत के घर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और आग लगा दी. सोमवार को कर्फ्यू वाले इस द्वीप पर हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों को निशाना बनाया. महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया है.

हिंसा के बाद राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया. हिंसा में एक सांसद सहित तीन लोग मारे गए और 150 से अधिक घायल हो गए. लाठी और हथियारों से लैस सरकार के समर्थकों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला किया था.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here