Star Plus New Comedy Show Watch Promo Of Kanpur Waale Khuranas Why Ranveer Singh And Rohit Shetty Spit On Sunil Grover During Simmba Promotions | Kanpur wale Khuranas : आखिर ऐसा क्या हुआ कि रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी ने सबके सामने सुनील ग्रोवर पर थूक दिया?

Kanpur wale Khuranas : आखिर ऐसा क्या हुआ कि रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी ने सबके सामने सुनील ग्रोवर पर थूक दिया?



हमने आपको बहुत पहले ही ये बता दिया था कि पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर बहुत जल्द स्टार प्लस पर अपने नए कॉमेडी शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ के साथ दर्शकों को हंसाने-गुदगुदाने आ रहे हैं. हमने ये भी बताया था कि शो के पहले गेस्ट कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी होंगे जो अपनी फिल्म ‘सिंबा’ के प्रमोशन के लिए शो पर आने वाले हैं. अब शो के प्रोमो सामने आ गए हैं जो काफी मजेदार हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं.

हाल में स्टार प्लस के ट्विटर हैंडल पर शो के पहले एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है. इस बेहद ही मजेदार प्रोमो में रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी, सुनील ग्रोवर के ऊपर थूकते नजर आ रहे हैं. दरअसल प्रोमो में दिख रहा है कि रणवीर सिंह के लिए सुगंधा मिश्रा चाय लेकर आती हैं जिसे पीते ही रणवीर पूरी चाय सुनील के ऊपर थूक देते हैं. इसके बाद रोहित शेट्टी भी ऐसा ही करते हैं. यहां तक कि सुगंधा और फराह खान भी चाय पीते ही सुनील के ऊपर थूक देते हैं जिसे देख सभी हंसी से लोट-पोट हो जाते हैं. आप भी देखिये ये वायरल वीडियो.

शो का एक और प्रोमो वायरल हो रहा है. इस प्रोमो में सुनील के साथी कॉमेडियंस रणवीर को डराते हुए नजर आ रहे हैं जिसका रोहित और फराह मजाक उड़ाते हैं. आपको बता दें कि ‘कानपुर वाले खुरानाज’ 15 दिसंबर 2018 से ऑनएयर होने जा रहा है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here