प्रदेश के कृषि मंत्री पहुंचे बागेश्वर धाम, महाराज श्री से लिया आशीर्वाद।

बुंदेलखंड के विशाल महोत्सव के संबंध में की चर्चा, हर संभव सहयोग का भरोसाछतरपुर। जिले के भ्रमण पर आए प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री इंदल सिंह कंषाना दोपहर में सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद महाराज श्री से भेंट की और आशीर्वाद लिया।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंत्री श्री कंषाना का शाल श्रीफल से स्वागत करते हुए बालाजी का चित्र भेंट किया। कृषि मंत्री ने विशाल कन्या विवाह महा महोत्सव की तैयारी का जायजा लिया एवं हर संभव मदद का भरोसा दिया।प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कंषाना पहली बार बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद पीठाधीश्वर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने बागेश्वर धाम में होने वाले विशाल आयोजन के संबंध में जानकारी ली। समूचे धाम में चल रही तैयारी के बारे में आयोजन समिति के सदस्य निशांत नायक से जानकारी लेने के साथ ही मौजूद कमिश्नर, कलेक्टर को निर्देशित किया कि तैयारी में कोई कमी न रहे। उन्होंने प्रशासनिक अमले की उपस्थिति में आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी से 26 फरवरी तक बागेश्वर धाम में विशाल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। इसी के दौरान 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालाजी कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की आधारशिला रखेंगे और 26 फरवरी को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशाल कन्या विवाह में शामिल होंगी। शायद समूचे देश में यह पहला अवसर होगा जब एक साथ 108 आदिवासी कन्याओं को परिणय सूत्र में बांधा जा रहा है। इस अवसर पर राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह के अलावा कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी सहित अमला मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here