statement came from TikTok after the controversy over the video of Tiktok star Faisal Siddiqui – फैज़ल सिद्दिकी के वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद TikTok की तरफ से आया यह बयान…

फैज़ल सिद्दिकी के वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद TikTok की तरफ से आया यह बयान...

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

कोरोना संकट के बीच सोशल साइट TikTok की परेशानी बढ़ गयी है. हलांकि TikTok  की तरफ से अब पूरे मामले को लेकर सफाई आ गई है.COVID-19 महामारी के कारण भले ही भारत समेत ज्यादातर देशों में लॉकडाउन है, हर कोई अपने-अपने घरों में बंद है. लेकिन इस लॉकडाउन के समय में भारत में एक ऐप है जिसका इस्तेमाल बड़े ही ज़ोरो पर किया जा रहा है, वो है टिक टॉक. लेकिन पिछले दो दिनों में  टिक टॉक को लेकर ट्विटर पर चल रहे #BanTikToklnlndia हैशटैग के कारण उसकी परेशानी बढ़ गयी है.

यह भी पढ़ें

मामला यह है कि टिक टॉक स्टार फैज़ल सिद्दिकी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसके जरिए उन पर आरोप लगा है कि वह ‘एसिड अटैक’ को ग्लोरिफाई करते दिखे हैं. जिसके टिक टॉक को पूरे मामले पर सफाई देनी पड़ी है. टिक टॉक की तरफ से इंस्टाग्राम पर लिखा गया है कि सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना टिक टॉक की हमेशा से वरीयता रही है. हमारे नियम इन सब मुद्दों को लेकर काफी कड़े रहे हैं. 

बताते चले कि बीजेपी विधायक तेजिंदर सिंह बग्गा (Tajinder Pal Singh Bagga) ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा (Rekha Sharma) को टैग किया और इस वीडियो को देखने को कहा. जिसपर रेखा शर्मा ने लिखा, ‘आज इस वीडियो को मैं पुलिस और टिकटॉक इंडिया को भेजती हूं.’ कुछ ही देर में टिकटॉक ने इस वीडियो को हटा लिया.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here