अजब का दूल्हा, गजब की बारात, इन पुलिस वालों को आखिर क्या हो गया है

राजगढ़। दूल्हे तो आपके कई देखे होंगे, लेकिन यह दूल्हा कुछ अलग है। आगे फटाखे फूट रहे हैं। डीजे बज रहा है, पुलिस वाले नाच कूद रहे हैं। यह कोई आम दूल्हा नहीं है, यह राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पदस्थ थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ हैं। तीन साल ब्यावरा में पदस्थ थाना प्रभारी का हाल ही में इंदौर तबादला हुआ है। बताया जाता है कि थाना प्रभारी का स्टाफ व आम जन के प्रति व्यवहार काफी मिलनसार रहा व निर्विवाद कार्यकाल रहा। थाना प्रभारी के मिलनसार व्यवहार के कारण थाना स्टाफ व नगरीको ने नगर में घोड़े पर बैठाकर निकाला व सभी ने स्वागत सत्कार कर बिदाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here