सागर। जिले में जहरीली शराब से 22 से अधिक लोगों की मौत के मामले को बेहद गंभीर और दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। पत्र में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ संबंधित पुलिस और आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है।मांग की गई है कि यदि किसी अधिकारी की संलिप्तता या लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों के साथ-साथ पूरे प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है।


