भारी बारिश के बीच जबलपुर में छात्र संगठनों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

जबलपुर में भारी बारिश के बावजूद छात्र संगठनों ने मालवीय चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन के साथ-साथ नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र संगठनों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं के बावजूद सरकार जिम्मेदारी लेने से बच रही है। MPSU प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक पांडे ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here