lifestyle producer clearly spent more money on clothes than the script
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
जब कपड़ों पर खर्च कर दिए सारे पैसे

फैशन वर्ल्ड में आज जो कुछ भी चल रहा है, वह पूरी तरह से बॉलीवुड की देन है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस द्वारा पहने गए कपड़ों ने हर किसी को काफी प्रभावित किया है। अब ऐसे में चाहे फिल्म ‘दोस्ताना’ में प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहनी गई सीक्वेंस साड़ी हो या फिर कॉकटेल में दीपिका पादुकोण की कॉन्सर्ट-रेडी आउटफिट्स। लेकिन कुछ फ़िल्में ऐसी भी रही हैं जिनकी स्क्रिप्ट भले ही जीरो हो, लेकिन फैशन के मामले में उनका कोई जवाब नहीं हैं। जी हां, आज हम आपको बॉलीवुड की उन स्टाइलिश फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जब प्रोड्यूसर ने फिल्म की स्क्रिप्ट को छोड़ सिर्फ एक्ट्रेसेस के कपड़ों पर ध्यान दिया।
2/6
आयशा

साल 2010 में रिलीज़ हुई सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म ‘आयशा’ भले ही फ़िल्मी पर्दे पर कुछ खास जादू न दिखा पाई हो, लेकिन फैशन के मामले में इस फिल्म में वह कुछ था। क्रिश्चियन डायर, सल्वाटोर फेरागामो, क्रिश्चियन लैक्रोस जैसी बड़ी-बड़ी ब्रांड्स को इस फिल्म में दिखाया गया है।
3/6
जीरो

साल 2018 में रिलीज़ हुई शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की फिल्म “जीरो’ बॉक्सऑफिस पर भले ही कुछ खास धमाका नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म में कटरीना द्वारा पहने गए कपड़ों को हर किसी ने खूब पसंद किया है।
4/6
टशन

करीना कपूर के फैशनसेंस से तो आप सभी परिचित होंगे, जब उन्होंने जीरो फिगर बनाकर हर किसी को चौंका दिया था। फ़िल्म की स्क्रिप्ट भले ही कमजोर हो लेकिन करीना के फैशन का खुमार हर किसी पर जबरदस्त तरीके से छाया था।
5/6
मैं हूं ना

शिफॉन साड़ी, रेट्रो प्रिंट, क्रॉप टॉप, सलवार सूट और मिनी ड्रेसेस इस फिल्म में सुष्मिता सेन और अमृता राव ने एक से बढ़कर एक कपड़ों को पहना था। फिल्म के स्टाइलिश सेंस का अंदाजा आप इस बात से लगा लीजिए कि फिल्म की रिलीज़ के बाद हर किसी की जुबान पर शिफॉन साड़ियों का ही जिक्र था।
6/6
सलाम नमस्ते

सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘सलाम नमस्ते’ की कहानी भले ही दर्शकों की समझ से कितनी भी परे क्यों न हो, लेकिन फिल्म में प्रीति द्वारा पहने गए कपड़ों ने हर किसी को खूब लुभाया।
Source link


