सूडान: मस्जिद पर ड्रोन हमला, 70 नमाजियों की मौत

सूडान के उत्तरी दारफुर की राजधानी अल फशर में एक मस्जिद पर हुए ड्रोन हमले में 70 नमाजी मारे गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) पर लगाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हमले में बुजुर्गों और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए हैं। यह भी कहा गया है कि मस्जिद पूरी तरह से ढह गई है, और कई शव अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं। इस कारण मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।फिलहाल, सूडानी सेना घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here