बाइक में अचानक से आगजनी

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के राजबाड़ा चौराहे पर एक बाइक में अचानक से आगजनी की घटना घटित हुई और देखते ही देखते आग की चपेट में आने के कारण बाइक पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई, फिलहाल बाइक चालक ने वहीं पर मौजूद कुछ दुकानदारों से पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन इस दौरान पूरी बाइक जलकर खाक हो गई।

पूरी घटना इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के राजबाडा चौराहे की है बताया जा रहा है कि राजबाड़ा चौराहे पर एक स्पोर्ट्स बाइक लेकर एक बाइक चालक जा रहा था लेकिन अचानक हैंडल के वहां से उसमें से धुआं निकला और बाइक चालक ने बाइक को बीच रोड पर ही खड़े कर बाइक में से निकल रहे धुएं को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन अचानक से उसमें से आग की लपटे निकलने लगी, तो बाइक चालक ने वहीं पर मौजूद कुछ दुकानदारो से पानी लेकर बाइक की आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन धीरे-धीरे आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और पूरी बाइक जलकर खाक हो गई , इसके बाद वहां पर से गुजर रहे अन्य लोगों ने बाइक में लगी आग का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन इंदौर में इस तरह के आग जनी की घटनाक्रम पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं।शॉट्स —

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here