प्लास्टिक के पाइप के स्टॉक में अचानक लगी आग

मंदसौर जिले के शक्कर खेड़ी गांव के पास खुली ज़मीन पर रखे प्लास्टिक के पाइप के स्टॉक में शाम को अचानक आग लग गई। यह पाइप चंबल सुवासरा माइक्रो इरिगेशन योजना का था। मौके पर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और गैल्वनाइज्ड पाइप रखे थे।आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नारायणगढ़ और सीतामऊ सहित आस-पास के नगर परिषदों की दमकलों को बुलाया गया। नाहरगढ़ थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं। प्लांट शक्करखेड़ी और सुंटी के बीच स्थित है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जहाँ आग लगी है वहा बड़ी संख्या में प्लास्टिक पाइप के साथ डीजल के ड्रम भी स्टॉक किए थे। अभी तक आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here