इंक बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक से भीषण आग, जमकर हुए विस्फोट

इंदौर में आगजनिक की घटना एक के बाद एक लगातार सामने आ रही है इसी कड़ी में एक घटना सामने आई इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में बाणगंगा थाना क्षेत्र में मौजूद एक लिंक बनाने वाली फैक्ट्री में आगजनिक की घटना घटित हुई और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई फिलहाल दमकल की टीम ने मौके पर जाकर आगजनी की घटना पर काबू पाया।

पूरी घटना इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के पोलो ग्राउंड क्षेत्र की है पोलो ग्राउंड क्षेत्र में एक इंक बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक से आग जनी की घटना सामने आई और देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई इसके बाद जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग की टीम को लगी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग जनी की घटना पर काबू पाया लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक फैक्ट्री पूरी तरीके से चलकर खाक हो गई थी वहीं संभावना जताई जा रही है की संभावत शॉर्ट सर्किट के कारण आग जनी की घटना घटित हुई है वही जिस समय आगजनी की घटना फैक्ट्री में घटित हुई उस समय फैक्ट्री में अलग-अलग तरह का केमिकल इंक बनाने को लेकर रखा हुआ था जिसके कारण फैक्ट्री में जमकर विस्फोट भी हुए और तकरीबन तीन से चार पानी के टैंकरों के माध्यम से आग जनी की घटना पर दमकल विभाग की टीम ने काबू पाया लेकिन इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री में इस दौरान इंक बनाने का विभिन्न तरह का सामान और काफी तादाद में इंक रखी हुई थी जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की फैक्ट्री संचालक को तकरीबन लाखों रुपए का नुकसान इस आग जनी की घटना में हुआ है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/03/VID-20240331-WA0001.mp4

बाइट – संतोष दुबे , सब इंस्पेक्टर , फायर बिग्रेड , इंदौर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here