lifestyle sunny leone best bikinis avtaar
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
सनी एक फैशनिस्टा हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) आज अपना 39वां जन्मदिन बना रही हैं। फिल्मों से ज्यादा सनी अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बनी रहती हैं। यही नहीं एक्ट्रेस का कर्व्ड फिगर और तीखे नैन नक्श उनको ग्लैमरस बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते और वह इस बात को जानती हैं कि अपने निफ्टी स्टाइल स्टेटमेंट से दर्शकों का दिल कैसे जीतना है। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं सनी लियोनी के बिकिनी अवतार की कुछ तस्वीरें, जिन्हें देखने के बाद आप भी बीच वेकेशन के लिए उन से स्टाइलिंग टिप्स लेना नहीं भूलेंगी।
2/6
ब्लू प्रिंट्स मोनोकिनी

ब्लू प्रिंट्स मोनोकिनी में सनी की हर अदा आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए काफी है। जी हां, हिप्स्टर वाइब्स वाले इस मोनोकिनी में वह काफी स्टाइलिश लग रही है। मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपकलर और खुले बिखरे बहाल उनके इस लुक को कम्पलीट रहे हैं।
3/6
सेमी न्यूड बीचवियर

जालीदार प्रिंट्स की यह सेमी न्यूड बीचवियर सनी के लुक में चार चांद लगा रही है। लॉन्ग लूप्स के साथ न्यूड मेकअप उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहा है।
4/6
स्ट्रैपी वाइट बिकिनी

स्ट्रैपी क्रॉस वाइट बिकिनी में सनी लियोनी एकदम कमाल की लग रही हैं। मिनिमल मेकअप के साथ पिंक लिप्स उनके इस लुक में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रहे। अगर आप भी गर्मियों की इन छुट्टियों में अपने हसबैंड के साथ कहीं जाने का प्लान बना रही हैं तो सनी का ये लुक आपके काम आ सकता है।
5/6
ड्यूल टोन बिकिनी

सनी इस बात को अच्छे से जानती हैं कि बिकिनी में कैसे उन्हें अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करना है। ड्यूल टोन बिकिनी के साथ मिनिमल मेकअप, वर्मिलियन लिपकलर और स्मोकी आईज उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।
6/6
मोनोग्राम बिकिनी

ब्लैक मोनोग्राम बिकिनी में सनी की खूबसूरती देखते ही बन रही है। न्यूड मेकअप के साथ पिंक लिपकलर और स्मोकी आईज उनके इस लुक में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रहे। हनीमून पीरियड को एन्जॉय करने के लिए सनी का ये लुक आपके काम आ सकता है।
Source link


