
कोलकाता:
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के एक और कॉलेज की मेधा सूची (Merit List) में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) का नाम नजर आया. इससे एक दिन पहले ऐसा ही एक वाकया कोलकाता के एक संस्थान में भी हुआ था.
यह भी पढ़ें
कनाडा में जन्मी अभिनेत्री का नाम दक्षिण 24 परगना जिले के बज-बज कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में चयनित 157 प्रतिभागियों की सूची में 151वें स्थान पर है.
संस्थान के छात्र संघ ने मामले की जांच की मांग की है जबकि इस गड़बड़ी पर कॉलेज प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है.
कोलकाता के आशुतोष कॉलेज में गुरुवार को बीए(ऑनर्स) अंग्रेजी में प्रवेश की प्रथम सूची में भी लियोनी का नाम शीर्ष पर नजर आया था.
नाम के साथ आवेदन पहचान-पत्र और अनुक्रमांक भी था. कॉलेज प्रशासन ने इसे किसी की शरारत करार दिया था और मामले की जांच कराने की बात कही है
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Source link

