पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बीडी कॉलोनी में नगर वासियों से किया जनसंवाद

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षित परिवेश के एहसास हेतु जनसंवाद किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बीडी कॉलोनी का भ्रमण किया, भ्रमण के पश्चात आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मोहल्ले के बुजुर्गों, महिलाओं, युवकों, नवयुवकों, किशोरों से जन संवाद किया। बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी की समस्याएं सुनी।

किशोर, नवयुवकों से वार्ता कर स्थितियां जानी, शिक्षा एवं अनुशासन पर ध्यान दें, अपराधिक गतिविधियों से दूर रहें, शिकायत का मौका ना दें, भविष्य के बारे में सकारात्मक सोचें, अपील की। जन संवाद में साइबर अपराध महिला संबंधी अपराध, सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु जागरूक किया गया।वर्तमान समय में शीत ऋतु में क्षेत्र एवं मार्ग, गालियां सुनसान हो जाते हैं, अपराधिक प्रवृत्ति के लोग मूवमेंट व रैकी कर घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे अपराधिक प्रवत्ति, संदिग्ध, संदेहास्पद व्यक्तियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं।

घर से बाहर या किसी कार्यक्रम में जाने पर कीमती सामान का ध्यान रखें, घर में कीमती सामान को एकांत रखने के बजाय, स्वयं या परिवारजन की उपस्थिति वाले कक्ष में सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी निमंत्रण, कार्यक्रम या कहीं बाहर परिवारजन सहित जाने से पूर्व नजदीकी पड़ोसी एवं संबंधित थाना के बीट प्रभारी को सूचित करें। संदिग्ध, संदेहास्पद व्यक्तियों के मूवमेंट की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें।

सोशल मीडिया में अवैध रूप से प्रदर्शन करने वालों की भी सूचना पुलिस को दें। जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।अपराधिक प्रवत्ति के लोगों के विरुद्ध सख्ती, अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब नशीली सामग्री के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन को निर्देश दिए।जनसंवाद में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here