Supreme Court Justice MR Shah Suffers Heart Attack, Being Taken To Delhi In Air Ambulance Say Sources – सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह को पड़ा दिल का दौरा, एयर एंबुलेंस से लाए जा रहे दिल्ली : सूत्र

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह को पड़ा दिल का दौरा, एयर एंबुलेंस से लाए जा रहे दिल्ली : सूत्र

नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज जस्टिस एम. आर. शाह को हिमाचल में दिल का दौरा पड़ा है. जिसके बाद उनको हिमाचल प्रदेश से दिल्ली एयर लिफ्ट किया जा रहा है. खबर है कि उनको दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गृह मंत्रालय से लगातार संपर्क में है.जस्टिस एमआर शाह ने 19 जुलाई, 1982 को एक वकील के रूप में नामांकित हुये. उन्होने गुजरात उच्च न्यायालय में दीवानी, आपराधिक, संवैधानिक, कराधान, श्रम, सेवा और कंपनी के मामलों के केस में प्रेक्टिस की. साथ ही भूमि, संवैधानिक, शिक्षा में विशेषज्ञता हासिल की.

यह भी पढ़ें

शाह को 7 मार्च, 2004 को गुजरात उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया. 22 जून, 2005 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया. उन्हें 12 अगस्त, 2018 को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया. 2 नवंबर 2018 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय मं उनको नियुक्त किया गया. शाह 15 मई, 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

 ये भी पढ़ें: “वेरिफाई कर रहे हैं”- “रिटर्न गिफ्ट” वीडियो पर बोली यूपी पुलिस, पहले जानकारी न होने की कही थी बात

Video : कर्नाटक: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ‘डोंकी मिल्क फार्म’ खोलने के लिए छोड़ दी नौकरी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here