Surat : 13 people died after they were run over by truck in Kosamba, Gujarat – गुजरात : सूरत के कोसांबा में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 13 की मौके पर मौत

गुजरात : सूरत के कोसांबा में सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 13 की मौके पर मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

सूरत:

गुजरात के सूरत  (Surat) से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. यहां एक डंपर ने मजदूरों को रौंद दिया है, जिसमें कई  लोगों की जान जाने की खबर है. घटना सूरत जिले के कोसांबा में सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को डंपर ने कुचल दिया. इसमें 13 मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई. कुछ और मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. सूरत पुलिस ने कहा कि सभी मृतक मजदूर हैं और राजस्थान से हैं. मामले में और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Newsbeep

(एएनआई के इनपुट के साथ)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here