lifestyle surbhi chandna and her sister matching kurta
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/5
जब सुरभि ने पहन लिए उल्टे कपड़े

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘इश्कबाज’ से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस सुरभि चांदना एक्टिंग के मामले में ही नहीं, बल्कि फैशन के मामले में भी उनका कोई जवाब नहीं है। एक्ट्रेस अपनी सर्टोरिअल पिक्स से यूं तो अक्सर अपने फैंस को अपडेट करती रहती हैं लेकिन जब मौका आया रक्षाबंधन के त्योहार का तो हर कोई सुरभि के फैशन को देख हैरान रह गया।
2/5
एक जैसे आउटफिट्स में दिखीं बहनें

रक्षा बंधन के अवसर पर 30 वर्षीय अभिनेत्री और उनकी बहन को राखी के साथ-साथ एक जैसे आउटफिट्स पहने देखा गया। हालांकि, दोनों को यूं एक जैसे अवतार में देखना हर किसी के लिए बेहद हैरान करने वाला था।
3/5
कैसा था ऑउटफिट

दोनों बहनों ने इस दौरान मैरून रंग का कढ़ाई वाला कुर्ता पहना था। हालांकि, दोनों के इस अटायर में फर्क इतना था कि सुरभि जहां ऊपरी साइड प्रिंट पैटर्न को पहने नजर आईं, तो वहीं उनकी बहन ने वही प्रिंट नीचे की तरफ पहना हुआ था।
4/5
ओवर-स्टाइलिंग था लुक

सुरभि चंदना ने जहां अपने लुक को सफेद शर्ट के साथ buckle बेल्ट और झुमकों से अपने लुक को कम्पलीट किया था, तो वहीं उनकी बहन हेवी नेकलेस के साथ ड्रमैटिक मेकअप में नजर आईं। एक तरह से कहें तो हाउस पार्टी के लिए उनका यह लुक हद से ज्यादा ओवर था।
5/5
चलन में है ऐसी ड्रेस

मैचिंग कुर्ते का रिच कलर पैलेट वास्तव में काफी चलन में है। जिन लोगों को क्लासिक लुक पसंद होता है, वह अक्सर इस तरह के ऑउटफिट को पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, सुरभि चंदना का यह ऑउटफिट राखी के हिसाब से एकदम परफेक्ट था।
Source link


