Sushant Singh Rajput case: Another Letter Petition in Regards of CBI probe – Sushant Singh Rajput Case: CBI जांच की मांग पर एक और याचिका, आर्थिक अपराध का संदेह

Sushant Singh Rajput Case: CBI जांच की मांग पर एक और याचिका, आर्थिक अपराध का संदेह

Sushant Singh Rajput Case: वकील पवन प्रकाश पाठक और गौरव कुमार ने दाखिल की है याचिका

नई दिल्ली:

बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत की CBI जांच की मांग तेज होती जा रही है.अब इसको लेकर एक पत्र याचिका भेजी गई है. यह लेटर पिटिशन गौरव पाठक ने पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) के चीफ जस्टिस को भेजी गई है. इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्यरत NGO की संचालक कंचन राय ने अपने वकील सार्थक नायक के ज़रिए मुंबई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र याचिका भेजी थी. वकील पवन प्रकाश पाठक और गौरव कुमार द्वारा दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि इस मामले में मीडिया के हवाले से आई खबरों के मुताबिक इसमें मनी लांड्रिंग और आर्थिक अपराध भी शामिल है. बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच तालमेल नहीं है, इसलिए मामले की जांच सीबीआई या SIT से कराई जाए. 

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here