रात में सुशांत के घर रुके थे दोस्त, मौके पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. 34 साल के सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे. उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए. पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे.

वहीं सुशांत से इस फैसले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है. हालांकि अभी तक सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड जैसा कदम उठाने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है.

सुशांत सिंह राजपूत ने 10 दिन पहले मां के नाम लिखी थी आखिरी पोस्ट

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने पुलिस को फोन कर एक्टर के सुसाइड की जानकारी दी थी. मुंबई पुलिस सुशांत की खुदकुशी मामले में जांच पड़ताल कर रही है. कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर मौजूद थे. उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो दोस्तों ने पाया कि सुशांत फंदे से लटके हुए थे. पुलिस के मुताबिक, सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन में थे.

नहीं पता चली डिप्रेशन की वजह

बहरहाल, सुशांत किस वजह से डिप्रेशन में थे इसकी कोई वजह अभी सामने नहीं आई है. सुशांत का करियर भी सही ट्रैक पर जा रहा था. ऐसे में सुशांत ने किस तनाव के चलते कम उम्र में इतना बड़ा कदम उठाया, इसकी वजह की पड़ताल जारी है.

तारों से बातें करते थे सुशांत, मौत के बाद अधूरे रह गए सपने, शेयर की थी लिस्ट

मालूम हो सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. सुशांत ने एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता में मानव का रोल प्ले किया था. इसके बाद वे फिल्मों में आए और एक से बढ़कर फिल्में उन्होंने की. सुशांत का करियर ग्रोथफुल था. सुशांत के निधन पर सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here